T20 World Cup Super 8 Schedule : भारत सुपर 8 में किस किस से और कब कब भिड़ेगा, जानें पूरा Time Table

T20 World Cup Super 8 Schedule : वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप स्टेज अपने अंतिम चरण में है। आठ टीमें पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया। और इंग्लैंड ने बेहतर रन रेट के कारण सुपर 8 में जगह बनाने में सफल रही। सुपर 8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बांग्लादेश बनी, जिसने नेपाल को 21 रनों से हराया।

rohit sharma, रोहित शर्मा, लिख लो, कोहली या रोहित नहीं ये खिलाड़ी जिताएगा हमें T20 World Cup - अनिल कुंबले, T20 World Cup Super 8 Schedule
T20 World Cup Super 8 Schedule

Super 8 में हैं दो ग्रुप

T20 World Cup के Super 8 में पहुँचने वाली टीमों को चार टीमों की दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप 1:

  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान

ग्रुप 2:

Powered By

  • यूएसए
  • इंग्लैंड
  • वेस्टइंडीज
  • साउथ अफ्रीका

T20 World Cup के Super 8 में भारत के मुकाबले

भारतीय टीम का सुपर 8 में पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ सेंट लूसिया में होगा। दूसरा मैच 22 जून को एंटिगा में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट लूसिया में होगा।

तारीखमैचस्थानसमय
20 जूनभारत बनाम अफगानिस्तानसेंट लूसियारात 8 बजे
22 जूनभारत बनाम बांग्लादेशएंटीगारात 8 बजे
24 जूनभारत बनाम ऑस्ट्रेलियासेंट लूसियारात 8 बजे

T20 World Cup Super 8 Schedule

तारीखमैचस्थानसमय
19 जूनयूएसए बनाम साउथ अफ्रीकाएंटीगारात 8 बजे
20 जूनइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजसेंट लूसियासुबह 6 बजे
20 जूनअफगानिस्तान बनाम भारतबारबाडोसरात 8 बजे
21 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशएंटीगासुबह 6 बजे
21 जूनइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीकासेंट लूसियारात 8 बजे
22 जूनयूएसए बनाम वेस्टइंडीजबारबाडोससुबह 6 बजे
22 जूनभारत बनाम बांग्लादेशएंटीगारात 8 बजे
23 जूनअफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलियासेंट विंसेंटसुबह 6 बजे
23 जूनयूएसए बनाम इंग्लैंडबारबाडोसरात 8 बजे
24 जूनवेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीकाएंटीगासुबह 6 बजे
24 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम भारतसेंट लूसियारात 8 बजे
25 जूनअफगानिस्तान बनाम बांग्लादेशसेंट विंसेंटसुबह 6 बजे

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप ए में भारतीय टीम 7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही। टीम ने 4 में से तीन मैच जीते। कनाडा के खिलाफ आखिरी मुकाबला गीली आउटफील्ड के चलते रद्द हो गया। सुपर 8 में भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौतियाँ होंगी। अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही टीमों से सामना होगा। भारत को अपनी जीत की लय बनाए रखनी होगी।

टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 का यह सफर रोमांचक होने वाला है। देखना होगा कि भारतीय टीम इस चुनौती को कैसे पार करती है। सभी मैचों की विस्तृत रिपोर्ट और लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Leave a Comment

और भी...

You Might Also Like