Rohit Sharma scored 29 runs in a single over of Mitchell Starc : डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की।

Table of Contents
Toggleविराट के आउट होने के बाद Rohit Sharma का हमला
विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित ने कमान संभाली। उन्होंने स्टार्क के एक ओवर में चार छक्के और एक चौका मारा। यह ओवर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टार्क का सबसे महंगा ओवर बन गया।
पहली गेंद पर छक्का
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने स्टार्क का स्वागत छक्के से किया। उन्होंने बिना किसी कदम आगे बढ़ाए शानदार छक्का मारा।
मिड-विकेट पर दूसरा छक्का
अगली ही गेंद पर रोहित ने मिड-विकेट के ऊपर एक और छक्का मारा। लगातार दो छक्कों से स्टार्क पर दबाव बढ़ गया।
ये भी पढ़ें : Virat Kohli का शर्मनाक रिकॉर्ड : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर शून्य पे हुए आउट
मिड-ऑन पर चौका
तीसरी गेंद पर रोहित ने मिड-ऑन के ऊपर चौका मारा। अब तीन गेंदों में 16 रन बन चुके थे।
96 मीटर का सबसे बड़ा छक्का
ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने मिड-विकेट के ऊपर 96 मीटर लंबा छक्का मारा। यह ओवर का सबसे बड़ा छक्का था।
अंतिम गेंद पर छक्का
ओवर की अंतिम गेंद पर रोहित ने एक और छक्का मारा। इस तरह रोहित ने एक ओवर में 29 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस पारी में 41 गेंदों पे 92 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।