जानिए IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वाड, रिटेन किए गए खिलाड़ी, मेगा ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी और उनकी रणनीति

Table of Contents
Toggleराजस्थान रॉयल्स (RR), Rajasthan Royals
राजस्थान रॉयल्स (RR), जो आईपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम रही है, एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ IPL 2025 में उतरने के लिए तैयार है। पिछले तीन सालों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय तथा विदेशी खिलाड़ियों का मजबूत कोर तैयार किया। हालांकि, वे ट्रॉफी नहीं जीत सके, लेकिन उनकी टीम में मौजूद टैलेंट पर किसी को शक नहीं रहा।
| विवरण | जानकारी |
| टीम का नाम | राजस्थान रॉयल्स |
| स्थापना | 2008 |
| शहर | जयपुर, राजस्थान |
| घरेलू मैदान | सवाई मानसिंह स्टेडियम ,जयपुर |
| कप्तान | संजू सैमसन |
| मालिक | मनोज बडले और लचलान मर्डोक / रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप |
| प्रमुख कोच | कुमार संगकारा |
| सहायक कोच | ट्रेवर पेनी |
| फ़ास्ट बॉलिंग कोच | लसिथ मलिंगा |
| क्षेत्ररक्षण कोच | दिशांत याग्निक |
| सपोर्ट कोच | सिद्धार्थ लाहिड़ी |
| मुख्य कार्यकारी अधिकारी | जेक लश मैकक्रम |
| टीम प्रबंधक | रोमी भिंडर |
| डेवलप्मेंट और प्रदर्शन निदेशक | जुबिन भरूचा |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rajasthanroyals.com/ |
| आईपीएल में जीत | एक बार जीती है (2008) |
| ब्रांड वैल्यू | 61.3 मिलियन यूएस डॉलर |
IPL 2025: RR के रिटेन किए गए खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स ने इस साल के लिए 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया और उनके लिए कुल 79 करोड़ रुपए खर्च किए। इनके पास ऑक्शन से पहले 41 करोड़ का पर्स बचा था, जिससे उन्होंने अपनी टीम को और मजबूत बनाया।
रिटेन किए गए खिलाड़ी:
- संजू सैमसन (भारत) – 18 करोड़
- यशस्वी जायसवाल (भारत) – 18 करोड़
- रियान पराग (भारत) – 14 करोड़
- ध्रुव जुरेल (भारत) – 14 करोड़
- शिमरोन हेटमायर (वेस्ट इंडीज) – 11 करोड़
- संदीप शर्मा (भारत) – 4 करोड़
IPL 2025: नीलामी में RR के सबसे महंगे खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार मेगा ऑक्शन में जॉफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ में खरीदा। आर्चर टीम के लिए एक बेहतरीन तेज गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
IPL 2025: मेगा नीलामी में RR द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी
गुजरात टाइटन्स ने नीलामी में कई बड़े नामों पर दांव लगाया। यहां उनके द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची और उनकी भूमिका है:
- जॉफ्रा आर्चर (इंग्लैंड, गेंदबाज) – 12.50 करोड़
- तुषार देशपांडे (भारत, गेंदबाज) – 6.50 करोड़
- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका, ऑलराउंडर) – 5.25 करोड़
- महेश तीक्ष्णा (श्रीलंका, गेंदबाज) – 4.40 करोड़
- नीतीश राणा (भारत, बल्लेबाज) – 4.20 करोड़
- फज़लहक फारूकी (अफगानिस्तान, गेंदबाज) – 2.00 करोड़
- क्वेना मफाका (दक्षिण अफ्रीका, गेंदबाज) – 1.50 करोड़
- आकाश मधवाल (भारत, गेंदबाज) – 1.20 करोड़ (अनकैप्ड)
- वैभव सूर्यवंशी (भारत, ऑलराउंडर) – 1.10 करोड़ (अनकैप्ड)
- शुभम दुबे (भारत, बल्लेबाज) – 80 लाख (अनकैप्ड)
- युध्वीर चारक (भारत, ऑलराउंडर) – 35 लाख (अनकैप्ड)
- अशोक शर्मा (भारत, गेंदबाज) – 30 लाख (अनकैप्ड)
- कुणाल राठौर (भारत, विकेटकीपर) – 30 लाख (अनकैप्ड)
- कुमार कार्तिकेय सिंह (भारत, गेंदबाज) – 30 लाख (अनकैप्ड)
IPL 2025: RR का पूरा स्क्वॉड
विकेटकीपर:
- संजू सैमसन – ₹18.00 Cr
- ध्रुव जुरेल – ₹14.00 Cr
- कुणाल राठौर – ₹30.00 L
बल्लेबाज:
- यशस्वी जायसवाल – ₹18.00 Cr
- शिमरोन हेटमायर – ₹11.00 Cr
- नितीश राणा – ₹4.20 Cr
- शुभम दुबे – ₹80.00 L
ऑलराउंडर:
- रियान पराग – ₹14.00 Cr
- वानिंदु हसरंगा – ₹5.25 Cr
- वैभव सूर्यवंशी – ₹1.10 Cr
- युधवीर चरक – ₹35.00 L
गेंदबाज:
- जोफ्रा आर्चर – ₹12.50 Cr
- तुषार देशपांडे – ₹6.50 Cr
- महीश तीक्षाना – ₹4.40 Cr
- संदीप शर्मा – ₹4.00 Cr
- फज़लहक फारूकी – ₹2.00 Cr
- क्वेना मफाका – ₹1.50 Cr
- आकाश मधवाल – ₹1.20 Cr
- कुमार कार्तिकेय सिंह – ₹30.00 L
- अशोक शर्मा – ₹30.00 L
राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में अपनी टीम को संतुलित और आक्रामक बनाने की कोशिश की है। टीम के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। जॉफ्रा आर्चर, वनींदु हसरंगा और महेश तीक्षणा जैसे विदेशी खिलाड़ी गेंदबाजी विभाग को मजबूत बनाएंगे, जबकि यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में गहराई लाएंगे।
आपकी क्या राय है? क्या राजस्थान रॉयल्स इस बार IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी? अपनी राय हमें कॉमेंट में जरूर बताएं!











