IPL 2025 से पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। ऋषभ पंत को CSK में शामिल करने की तैयारी । जानिए पूरी खबर..

Table of Contents
ToggleIPL 2025: रोहित और सूर्या छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस
IPL 2025 Update : आईपीएल अभी 9 महीने दूर है, लेकिन इसकी चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है। अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है, और टीमें नए खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड में शामिल करने की कोशिश करेंगी।
मुंबई इंडियंस की अंदरूनी कलह
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी उथल-पुथल देखी, जब हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया गया। रोहित शर्मा ने पिछले 10 सालों तक टीम का नेतृत्व किया था, लेकिन अचानक से गुजरात टाइटन्स के पूर्व कप्तान हार्दिक को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया। इसके बाद हार्दिक को फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा, और टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिससे वह अंतिम स्थान पर रही।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने बताया भारत का नंबर 1 गेंदबाज, बुमराह नहीं!
रोहित और सूर्या का संभावित ट्रांसफर
अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं और कई अन्य फ्रैंचाइजी उन्हें अपना कप्तान बनाने की इच्छुक हैं। इसी तरह, रोहित के साथी सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी अन्य IPL टीम के कप्तान बनने की तैयारी कर सकते हैं।
CSK में ऋषभ पंत की संभावित एंट्री
एक और बड़ी खबर यह है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी फ्रैंचाइजी छोड़ सकते हैं। पंत का पूर्व कोच रिकी पोंटिंग के साथ गहरा संबंध था, और अब पोंटिंग के दिल्ली टीम से हटने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स इस मौके का फायदा उठा सकती है।
पंत का CSK के लीजेंड और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ भी गहरा संबंध है, और यह भी संभव है कि पंत को CSK का नया कप्तान बनाया जाए।
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले, खिलाड़ियों के ट्रांसफर की खबरें क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक हो सकती हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित, सूर्या और पंत अगले सीजन में किस टीम के लिए खेलते हैं।
निष्कर्ष
आशा करते हैं की आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा होगा , तो प्लीज इस पोस्ट को अपने दोस्तों को शेयर करें. 👇